Powered By Blogger

Friday 28 January 2011

दोगुनी हो जाएगी दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या


वाशिंगटन.आने वाले दो दशकों में दुनिया भर में मुसलमानों की जन्म दर में कमी आने के बाद भी उनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। यह जानकारी अमरीका के फोरम ऑन रिलीजन एंड पब्लिक लाइफ प्रोजेक्ट के एक अध्ययन के बाद सामने आई है। फोरम ने द फ्यूचर ऑफ ग्लोबल मुस्लिम पॉपुलेशन नाम से शोध किया था। शोध के मुताबिक बाकी लोगों की तुलना में मुसलमानों की आबादी बढ़ने वाली है।

दो दशकों में पाकिस्तान दुनिया में सबसे अधिक मुसलमानों वाला देश बन जाएगा। शोध के अनुसार 2030 में मुसलमान दुनिया की पूरी आबादी का 26.4 प्रतिशत हो जाएंगे और उनकी संख्या 8.3 अरब के करीब होगी। इस समय इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुसलमान रहते हैं।

बीस साल बाद सबसे ज्यादा मुसलमान पाकिस्तान में होंगे। दुनिया के हर दस मुसलमान में से छह मुसलमान एशिया प्रशांत क्षेत्र में होंगे। अमरीका, फ्रांस और इजरायल के येरुशलम में मुसलमान आबादी बढ़ने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment