Powered By Blogger

Tuesday 15 February 2011

टूरिस्टों ने भारतीय व्यंजन को 5वें स्थान पर


टूरिस्टों ने भारतीय व्यंजन को 5वें स्थान पर रखा
नई दिल्ली। विदेशी सैलानियों को भारत के पर्यटन स्थलों के साथ भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी खूब भाता है। यह बात इस सर्वे के परिणाम से साबित हो जाती है कि विदेशी सैलानियों के पसंदीदा व्यंजनों में भारतीय व्यंजनों का पाचवा स्थान है।

होटल्स डॉट कॉम द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, पहले स्थान पर इटली के पिज्जा और पास्ता आते हैं। इसके बाद क्रमवार फ्रांसीसी, थाई और चीनी व्यंजनों का स्थान है।

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के पर्यटक भारतीय व्यंजनों का छक कर लुत्फ उठाते हैं। वहीं भारतीय सैलानियों की पहली पसंद घर में पका खाना है। उसके बाद नूडल्स पर आधारित चाइनीज व्यंजन हैं। जबकि फ्रांस के लोग चीन, जापान, स्पेन और यहा तक कि यूनान के व्यंजनों के मुकाबले भारतीय व्यंजन को ज्यादा तरजीह देते हैं। उन्हें अपना और इटली का भोजन सर्वाधिक पसंद है।

यही बात ऑस्ट्रेलिया के लोगों के संबंध में भी देखा जाता है। ऑस्ट्रेलियावासियों ने भारतीय व्यंजनों को दुनिया के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में रखा है।

वहीं कोरिया और जापान के यात्रियों ने भारतीय व्यंजन के प्रति सबसे कम रुचि दिखाई। विश्व स्तर पर लगभग 4,000 यात्रियों के बीच किए गए सर्वे से पता चलता है कि यात्रियों ने प्रमुख एशियाई व्यंजनों में थाइलैंड के व्यंजन को सर्वाधिक पंसद किया।

No comments:

Post a Comment